इटारसी। नगर पालिका परिषद के चुनावों की प्रक्रिया जिला स्तर से प्रारंभ हो गयी है। आज नगर पालिकाओं, नगर परिषद में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इटारसी के वार्डों में किस वर्ग के लिए कौन सा वार्ड आरक्षित हुआ है, इसकी सूची हम नीचे दे रहे हैं।
नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट परिसर में नगरपालिका इटारसी के 34 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया हुई।
इटारसी वार्ड आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला – 08, 33, 34
अनुसूचित जाति मुक्त – 06, 12 (इस वर्ग का कोई भी चुनाव लड़ सकता है।)
अनुसूचित जनजाति- 19 मुक्त (इस वर्ग का कोई भी चुनाव लड़ सकता है)
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला – 07, 22, 17, 10, 18
ओबीसी मुक्त – 11, 26, 01,25,16 (इस वर्ग का कोई भी लड़ सकता है)
अनारक्षित महिला – 05, 09, 13, 24, 27,28,29,31,32
बाकी अनारक्षित – 02, 03, 04, 14, 15, 20, 21, 23, 30 हैं।