सूखा सरोवर की भूमि खेल मैदान के लिए नगरपालिका को मिली

इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित सूखा सरोवर की भूमि पुलिस विभाग के स्थान पर अब खेल मैदान के लिए नगर पालिका को आवंटित कर दी गई है विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने इस आशय का एक पत्र देखकर इस भूमि को खेल मैदान के लिए आवंटित करने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि पुरानी इटारसी स्थित सूखा सरोवर नाम की शासकीय भू-खण्ड ख. नं. 262 / 3 रकवा 1.012 हेक्टेयर भूमि पुलिस विभाग के स्थान पर खेल मैदान हेतु न.प. इटासी के नाम दर्ज करने के संबंध में विधायक के पत्र पर यह आवंटन किया गया है। अपर कलेक्टर नर्मदापुरम की ओर से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा को जानकारी दी गई है कि उनके पत्र के माध्यम से पुरानी इटारसी स्थित सूखा सरोवर नाम की शासकीय भू-खण्ड ख. नं. 262/3 रकवा 1.012 हेक्टेयर भूमि पुलिस विभाग के स्थान पर खेल मैदान हेतु न.प. इटारसी के नाम दर्ज करने का लेख किया गया है। उक्त संदर्भ में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के आवेदन पत्र पर अनुविभागीय अधिकारी इटारसी के प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय कलेक्टर नर्मदापुरम के प्रकरण क्रमांक 0001/अ-20 (5)/2022-23 में पारित आदेश दिनांक 30.07.2022 के माध्यम से जिला नजूल निर्वर्तन समिति के निर्णय अनुसार ग्राम इटारसी स्थित शासकीय भूमि ख. नं. 262/3 रकवा 1.0120 हे. भूमि खेल मैदान हेतु नगरपालिका परिषद इटारसी को आवंटित किये जाने के आदेश पारित किये गये है।

गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से सूखा सरोवर को खेल मैदान के लिए आरक्षित करने की मांग की जा रही थी। पिछले वर्ष ही पुलिस हाउसिंग में इस मैदान पर पुलिस कॉलोनी बनाने के लिए कार्य शुरू किया था, जिसका विधायक डॉ शर्मा और उनके साथियों ने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए शासन से मांग की थी कि पुरानी इटारसी क्षेत्र में यही एक मात्र भूमि है, जहां खेल के अलावा अन्य सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां की जाती है। अतः यह खेल मैदान के लिए आरक्षित की जाए। बता दें कि सुखा सरोवर के इस मैदान पर रामलीला और दशहरा महोत्सव भी मनाया जाता है। भूमि की उपयोगिता को देखते हुए विगत कई वर्षों से नगर पालिका को देने की मांग की जा रही थी, जो अब पूर्ण हो गई है। पुरानी इटारसी के लोगों ने विधायक के प्रयास पर मिली सफलता के लिए विधायक डॉ सीताशरण शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: